होम मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान
---Advertisement---

Gaurav Gera: मिसेज पम्मी प्यारेलाल याद हैं? सेट पर उठ-बैठ नहीं पाते थे धुरंधर के आलम भाई, गौरव गेरा ने निभाया था किरदार

Updated on:

---Advertisement---

आदित्य धर की पीक डीटेलिंग वाली फिल्म धुरंधर 2 का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है और फैंस फिल्म से जुड़ी हर एक बात जानना चाहते हैं. धुरंधर के साथ एक अच्छाई ये भी है कि ये फिल्म किसी एक ही किरदार पर आधारित नहीं है. फिल्म के लीड हीरो रणवीर जरूर हैं, लेकिन उनकी लाइमलाइट को बराबर टक्कर देने वालों में अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे सितारे भी हैं.

खासतौर पर गौरव गेरा ने अपने किरदार आलम से जिस तरह हर किसी को चौंकाया है, वो काबिले तारीफ है. पहले पार्ट में तो गौरव एहसास ही नहीं होने देते कि वो गौरव गेरा हैं, बल्कि उनकी एक्टिंग से लगता है कि वाकई हम किसी आलम को देख रहे हैं. इसी बीच आपको बताते हैं गौरव के उस टीवी शो के बारे में, जहां गौरव ने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से सभी के चौंका दिया था.

मिसेज पम्मी प्यारेलाल का किरदार

गौरव ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी. वो टीवी की दुनिया का बड़ा चेहरा रहे हैं. गौरव ने जस्सी जैसी कोई नहीं और मिसेज पम्मी प्यारेलाल जैसे शोज से कई सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया है. मिसेज पम्मी प्यारेलाल में एक्टर ने पम्मी नाम की एक औरत का रोल अदा किया था, जहां उन्होंने बाकायदा एक औरत का गेटअप लिया था. ये शो कॉमेडी शो कलर्स टीवी पर आता था. एक्टर ने इस तरह से खुद को पम्मी के रोल में ढाला था कि कोई कह ही नहीं सकता था कि वो गौरव हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)

क्या थी शो की कहानी?

शो की कहानी परम नाम के एक स्ट्रग्लिंग एक्टर के बारे में थी, जो मुंबई में काम और रहने की जगह ढूंढता है. धीमे-धीमे उसे पता लगता है कि लोग केवल शादीशुदा लोगों को ही घर देते हैं, ऐसे में परम खुद को मिसेज पम्मी प्यारेलाल बना लेता है, ताकी उसे सब मिल सके. पम्मी के किरदार में गौरव ने न केवल साड़ी-सूट और विग पहनी, बल्कि उन्होंने एक औरत के हाव-भाव और चाल-ढाल को भी करीब से समझा ताकी इस किरदार को असलियत जैसा दिखाया जा सके. गौरव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक मेल किरदार के गेटअप में वो आराम से काम कर पाते थे, लेकिन फीमेल गेटअप में सेट पर आराम कर पाना या बाकी काम करना कितना मुश्किल है. एक्टर ने कहा था कि इस किरदार ने उनके दिल में औरतों के लिए इज्जत और बढ़ा दी.

---Advertisement---